रुड़की 12 जनवरी (आरएनएस)। रहीमपुर फाटक क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में नाले की निकासी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। निगम ने स्पष्ट किया है कि बंद पड़े नाले को खुलवाने और नए निर्माण के लिए अब तकनीकी और कानूनी दोनों पहलुओं पर तेजी से काम किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

