रुड़की 12 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर सोमवार को भी जारी रहा। दिनभर ठंड का असर बना रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सोमवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर करीब 12 बजे तक बना रहा। धूप न निकलने के कारण ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.3 डिग्री कम है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

