रुड़की 12 जनवरी (आरएनएस)। मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना रोड पर एचआरडीए ने सोमवार को अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि मुस्तकीम की ओर से लगभग 25-26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को टीम ने जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

