रुड़की 12 जनवरी (आरएनएस)। छोटे और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को आधुनिक डिजाइन और तकनीक से जोडऩे के उद्देश्य से आईआईटी रुड़की के डिजाइन इनोवेशन सेंटर ने एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय एमएसएमई इनोवेटिव (डिज़ाइन) योजना रहा। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा उद्देश्य भारतीय मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र और डिजाइन विशेषज्ञों को एक साथ लाना है। अक्सर छोटे उद्योगों के पास अच्छे उत्पाद तो होते हैं, लेकिन बेहतर डिजाइन और आधुनिक तकनीक की कमी के कारण वे बड़े बाजारों में पिछड़ जाते हैं। अनुभवी डिजाइनर उद्योगों की समस्याओं का किफायती समाधान निकालेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

