रुड़की 12 जनवरी (आरएनएस)। चुडिय़ाला मोहनपुर गांव में सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही लोगों को अतिक्रमण दोबारा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। नायब तहसीलदार जयकृत रावत के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, राजस्व उप निरीक्षक, सनम, चकबंदी लेखपाल राजेश के नेतृत्व में टीम चूडिय़ाला मोहनपुर गांव पहुंची। पुलिस बल भी साथ में थी। टीम ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण को हटाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण की मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

