ऋषिकेश 12 जनवरी (आरएनएस)। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियां ऋषिकेश पहुंचनी शुरू हो गई हैं। सोमवार को धारी देवी की डोली ऋषिकेश पहुंची। जहां शहरवासियों ने बड़ी संख्या में दर्शन कर पुण्य कमाया। उसके बाद देव डोली हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। तीर्थनगरी ऋषिकेश सहित पूरे देश में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना है। जिसको लेकर अभी से लोगों में उत्साह दिख रहा है। मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर अभी से पहाड़ी और आसपास क्षेत्र से देव डोलियां ऋषिकेश पहुंचनी शुरू हो गई है। यहां गंगा घाटों पर देव डोलियां पहुंची रही है, जिसमें श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में देव डोलियों के साथ पहुंच रहे हैं। सोमवार को धारी देवी की डोली ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में पहुंची। ढोल नगाडे, शंख, घंटियों की धुन के साथ गंगा घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धारी देवी डोली का स्वागत किया और दर्शन भी किए। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय और अध्यात्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि मकर संक्रांति सहित अन्य विशेष दिनों में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसको लेकर देव डोलियों का उनके मंदिरों से गंगा घाटों पर लाकर स्नान करवाया जाता है। इसके बाद धारी देवी डोली हरिद्वार के लिए रवाना हो गई
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

