हल्द्वानी 12 जनवरी (आरएनएस)। हल्द्वानी निवासी मेजर शिवांक पाठक को बहादुरी और अदम्य साहस के लिए सेना मेडल गैलेंट्री सम्मान से नवाजा गया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। वह इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। शिवांक की मां अनिता पाठक राकउमावि जवाहर ज्योति हल्द्वानी में प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं। उनके बेटे मेजर शिवांक पाठक को सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित गया है। 8वीं बटालियन राष्ट्रीय रायफल मद्रास रेजिमेंट के मेजर शिवांक ने ऑपरेशन रॉक में टीम कमांडर के रूप में अक्तूबर 2024 में असाधारण सामरिक कौशल और अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। इंटेलिजेंस एजेंसीज से मिली सूचना के मुताबिक उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक एंबुश लगाया और तब तक धैर्य एवं पराक्रम बनाए रखा जब तक आतंकवादी उनसे 10 मीटर की दूरी तक पहुंचे, उन्होंने नजदीक से आतंकवादियों को मार गिराया था। शिवांक अभी जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरपी पाठक का निधन हो चुका है। वर्तमान में शिवांक का परिवार निर्मला कॉन्वेंट हल्द्वानी के पास रहता है। उनकी उपलब्धि पर नवेंदु मठपाल, महेश बवाड़ी, विनोद जीना, उमेश तिवारी, मोहन सिंह, दिनेश कर्नाटक, सुरेश उप्रेती, कंचन जोशी ने खुशी व्यक्त की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

