हल्द्वानी 12 जनवरी (आरएनएस)। हरिकृष्ण फाउंडेशन एवं इनरव्हील क्लब हल्द्वानी ने सोमवार को अग्रसेन भवन में निशुल्क कृत्रिम पैर माप शिविर लगाया गया। जिसमें पिथौरागढ़, धारचूला, बेतालघाट, अल्मोड़ा, कोटाबाग, हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए 20 लाभार्थियों के पैरों का नाप लिया गया। दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह ने दिव्यांगों का परीक्षण कर कृत्रिम पैर एवं कैलिपर के लिए माप लिए। आयोजकों ने बताया कि एक अन्य शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मधुर अग्रवाल, सचिव निवेदिता पांडे, दीपा, शशि, राशि, सारिका अग्रवाल, कल्पना बंसल ने सहयोग दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

