-नेत्रहीन बच्चों को वितरित किया भोजन
अयोध्या 12 जनवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवा, संवेदना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू के संयोजन में राम अवध अंध विद्यालय, कनीगंज, अयोध्या में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेत्रहीन बच्चों को भोजन वितरित किया गया और उनके साथ मिलकर केक काटकर प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा करुणा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की सच्ची प्रतीक हैं। समाज के वंचित, पीडि़त और कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता ही कांग्रेस पार्टी की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि पार्टी द्वारा घोषित 100 दिन की कार्य योजना को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतमने कहा कि आज देश में जिस तरह नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी है। प्रियंका गांधी का नेतृत्व देश में अमन, भाईचारे और संविधान की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य ही कांग्रेस की जनहितैषी सोच को दर्शाते हैं। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू तथा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि कांग्रेस पार्टी की 100 दिन की कार्य योजना को सकुशल एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही समाज और देश में भाईचारे को तोडऩे वाली सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा और अमन-चैन एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत करेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ,पीसी सदस्य मिश्रा सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा एनएसयूआई अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा डॉक्टर विनोद गुप्ता एससी एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत, राकेश तिवारी विकास मिश्रा केसरी कुमार मिश्रा विजय श्रीवास्तव विशाल दुबे, कल्लू शर्मा, उमेश उपाध्याय अश्वनी सिंह मधुर धर्मेंद्र सिंह फास्टर वार्ड अध्यक्ष सोनकर आज उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

