विद्यार्थियों का संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम का वर्ष परिवर्तन की प्रस्तुत आवेदनों को मिला अनुमोदन
जांजगीर-चांपा 13 जनवरी 2025(आरएनएस) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम का वर्ष परिवर्तन हेतु कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए थे। उन आवेदनों को शासन द्वारा अनुमोदन प्रदाय कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने सर्व संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे तत्काल अपना छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कर अध्ययनरत् संस्था में जमा कराते हुए छात्रवृत्ति स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें। विद्यार्थी द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। निर्धारित समयावधि में आवेदन नही करने पर वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति स्वीकृत नही हो पाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित छात्र की होगी। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर संबंधित विद्यार्थी कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर पर कार्यालयीन समय अवधि में संपर्क कर सकते है।


















