मेरठ 14 जनवरी (आरएनएस )। अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ रमेश कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों समन्वय स्थापित करते हुए दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित बृहद विधिक साक्षरता/मेगा सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु माननीय जिला न्यायाधीश श्री अनुपम कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण एंव न्यायिक अधिकारीगण को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बृहद साक्षरता शिविर को सफल बनाये जाने हेतु निर्देषित किया गया।
जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को सफल बनाये जाने हेतु अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चिन्ह्ति लाभान्वित व्यक्तियो का विवरण जिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक जनता को बृहद विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जा सकें।
उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त लाभान्वित व्यक्तियो का पूर्ण विवरण मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि लाभान्वित व्यक्तियो के विवरण को समय से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया जा सकें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

