जौनपुर 14 जनवरी (आरएनएस )। शह कोतवाली क्षेत्र के रासमंडल मानिक चौक स्थित पतंग के दुकानदार द्वारा चाइनीस मांझा न देने के कारण दबंगों ने दुकानदार समेत कई लोगों को पीट दिया। मामला मंगलवार रात नो बजे का है। 22 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद अरशद अपनी दुकान पर पतंग और डोरी वह देशी मांझा बेंच रहे थे। उसी समय तीन चार की संख्या में आए युवक चाइनीस मांझा मांगने लगे। दुकानदार द्वारा जब नहीं है कहा जिस पर सभी युवक भड़क गए और दुकानदार को गाली देते हुए चले गए और कुछ देर बाद लगभग 10 की संख्या में जुटकर आए और पतंग की दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार को ईंट पत्थर लाठी डंडे से मारकर मोहम्मद कैफ हसन व 24 वर्षीय रियाज , फजल पुत्र रियाज समेत चार लोगों को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद दुकान में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ भी किया जिससे काफी का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलो को देर रात जिला अस्पताल ले गये। जिला अस्पताल में चिकित्सक द्वारा घायलों का चिकित्सकिय परीक्षण किया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक घायलों द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक तरफ चाइनीस मांझे को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है वही दबंग न देने पर दबंगई से मारपीट वह दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ बुद्धिजीवियों का मानना है कि प्रशासन के साथ-साथ हर नागरिक को यह चाहिए कि अपने बच्चों व पास पड़ोस के लोगों को इस मांझे से पतंग उड़ाने पर मना करना चाहिए। यदि ऐसा हो जाता है तो इस पर रोक अपने आप लग जाएगी और कई अनमोल जिंदगी बच सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

