जौनपुर 14 जनवरी (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैयाÓ शोध संस्थान के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. श्रवण कुमार ने अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की वार्षिक बैठक में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित किया।डॉ. श्रवण कुमार की उत्कृष्ट शोध क्षमता एवं वैश्विक योगदान को मान्यता देते हुए भारत सरकार की नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ने उन्हें इंटरनेशनल ट्रैवल सपोर्ट प्रदान किया। यह उपलब्धि उनके एटमॉस्फेरिक एरोसोल एवं क्लाइमेट चेंज संबंधी महत्वपूर्ण शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करती है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने डॉ. श्रवण कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत शोध की पहचान है, बल्कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए वैश्विक स्तर पर गर्व का विषय है। यह उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली मील का पत्थर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

