जौनपुर 14 जनवरी (आरएनएस )। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहश् को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। सड़क सुरक्षा माह के 13वें दिन बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बस, ट्रक और ऑटो यूनियन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। एआरटीओ ने सभी उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। बैठक के बाद, एआरटीओ ने जनपद के सभी नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

