जौनपुर 14 जनवरी (आरएनएस )। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एनएचएआई के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित एनएच और बाईपास सहित हौज से लाइन बाजार नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ बाईपास के चौड़ीकरण की समीक्षा करते हुए उपस्थित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित लेखपाल से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो भी भुगतान अभी भी अवशेष हैं, उस भुगतान को शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। और जो भुगतान लिजिटाइजेशन के दायरे में है इसका उल्लेख अवश्य करें। इसके साथ ही उन्होंने लेखपालों को एसआईआर के कार्य को भी प्राथमिकता पर करने के साथ ही अंश निर्धारण, फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को भी ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 परमानंद झा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

