-200 जरूरतमंदों को कंबल वितरण
बल्दीराय/सुलतानपुर 14 जनवरी (आरएनएस )। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे तुलसीराम में स्वर्गीय जगपती देवी की चतुर्थ पुण्य तिथि के अवसर पर बुजुर्गों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तुलसी ग्रामोत्थान न्यास के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। आयोजन का संचालन धर्मेन्द्र शुक्ल ने किया। सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को अंगवस्त्र एवं भगवान राम की बालक प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं वरिष्ठ नागरिकों व बुजुर्गों को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश त्रिपाठी (जिला संचालक, सुलतानपुर) ने कहा कि ऐसे पुनीत आयोजनों से बुजुर्गों और मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ता है तथा समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जुगुल किशोर श्रीवास्तव ने की।इस आयोजन का संयोजन तुलसी ग्रामोत्थान न्यास के संरक्षक बीरेंद्र तिवारी एवं अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रबीण तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में राजधर शुक्ला, विशाल जायसवाल, जगप्रसाद वर्मा, रूपनारायण तिवारी, सोनू तिवारी, रमा शंकर वर्मा सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे गरीब व पात्र लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

