सुल्तानपुर 14 जनवरी (आरएनएस )। भय और डर से हमें धर्मांतरण नहीं करना है। सनातन हमें निर्भीकता और कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाता है। अन्ना हजारे की राह पर चलें और शराब से दूर हटकर बच्चों को शिक्षित करने के लिए आगे आएं। समरसता प्रमुख आरएसएस कृपा शंकर द्विवेदी ने संबोधन के दौरान यह बातें कहीं।
धनपतगंज विकासखंड अंतर्गत जज्जौर ग्राम पंचायत में सिद्धि वीर बाबा पब्लिक स्कूल के सामने पं रामकृपाल पांडेय स्मृति सेवा समिति प्रयागराज एवं बनबासी कल्याण आश्रम सीता कुंड के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। समरसता प्रमुख आरएसएस कृपा शंकर द्विवेदी ने कहा कि ईसाई और मुस्लिम मिशनरियों से हमको सावधान रहने की जरूरत है। झांसा देकर बड़े पैमाने पर यह लोग धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्माराम पांडेय ने कहा कि बेटियों की शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। बेटियां ससुराल और मायका दो घर सुधरती हैं। कार्यक्रम में आए अतिथियों और वनवासी स्त्री पुरुषों का स्वागत जमुना प्रसाद पांडेय ने किया। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, जितेंद्र सिंह विष्णु नारायण तिवारी, सुरेंद्रजी, बलराम मिश्रा आदि लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

