कुशीनगर, 14 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के कप्तानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित 05 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कप्तानगंज पुलिस ने मु0 अ0 सं0 15/2026 धारा 191(1)/ 192(2)/ 115(2)/ 352/109 बीएनएस व सीएल एक्ट व 3/25 आर्म्स अधि0 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित 05 वांछित अभियुक्तो को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .32 बोर, 04 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व जामातलाशी के 680/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि बीते 12 जनवरी को समय करीब 19.30 बजे अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर आवेदक मुश्ताक खान पुत्र अहमद हुसैन निवासी न0पं0 कप्तानगंज वार्ड न0 11 मंगल की बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गुप्ता देते हुये आवेदक के पुत्र सुजा खान के ऊपर जान मारने की नियत से अवैध शस्त्र से फायरिंग करना तथा आवेदक व उनकी पुत्री को गाली गुप्ता देते हुये मार पीटा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 आरिफ पुत्र मुमताज निवासी वार्ड न0 08 लालचौक स्टेशन रोड थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, राजन चौधरी पुत्र श्री प्रकाश चौधरी सा0 मोतीपाकड़ थाना पिपराइच थाना गोरखपुर हा0मु0 ग्राम पटखौली दुबौली मंदिर टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, सौरभ कुमार पुत्र रामरेखा प्रसाद साकिन सेमरा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, समीर अली पुत्र जुनुल आबदीन साकिन पिपरा काजी थाना निचलौल जनपद महाराजगंज हा0मु0 वार्ड न0 03 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, सिध्दान्त सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह हा0मु0 वार्ड न0 04 शिव चौक थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो के निशान देसी पर एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .32 बोर, चार अदद एण्ड्रायड मोबाइल, 680/- रुपये जामा तलाशी के दौरान बरामद किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

