कुशीनगर, 14 जनवरी (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सभी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समिति की कार्यवाही का संचालन यू०आई०डी०ए०आई० के प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह ने किया।
यू०आई० डी०ए०आई० के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग में आधार संतृप्तिकरण केवल 12 प्रतिशत हुआ है। जो काफी कम है। इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने मशीनों को विद्यालयों में कैम्प मोड में लगाकर अधिक से अधिक नामांकन कराना सुनिश्चित करें तथा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर 0 से 05 वर्ष के बच्चो के आधार नामांकन करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त यू०आई० डी०ए०आई० के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जिले में विभिन्न रजिस्ट्रारों की 266 किट कियाशील है। जिसके द्वारा माह दिसम्बर 2025 में 5564 नये नामांकन एवं 48593 आधार अद्यतन किये गये है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी, डाक अधीक्षक, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन प्रति कीट औसत और बढाना सुनिश्चित करें, ताकि जिले का संतृप्तीकरण हो सकें। यू०आई०डी०ए०आई० के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जिले में 183152 बच्चो के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट (एम०वी०यू०) लम्बित है। जिस हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा श्रीटान इण्डिया लि० को विद्यालयों में कैम्प लगाकर लम्बित बायोमैट्रिक अपडेट (एम०वी०यू०) समाप्त करना सुनिश्चित करें। आधार बनाने हेतु यू०आई० डी०ए०आई० के द्वारा दर निर्धारित है। जिला प्रबन्धक सी०एस०सी० गौरव पाण्डेय को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड आधार सेवा केन्द्र खोलना सुनिश्चित करें तथा जिन निवासियों के आधार 10 वर्ष पुराने हो गये है। उनका आई०डी० प्रूफ पता मो०नं० का नवीनीकरण कराने हेतु अपने आधार सेवा केन्द्रो पर बैनर लगाना सुनिश्चित करें ताकि लोग अपने आधारो का अपडेशन जल्द कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उन्हें बहुत सारे सरकारी लाभ प्राप्त करने में कठिनाई पैदा हो सकती है। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, बीएसए राम जियावन मौर्य सहित अन्य सभी सम्बन्धित उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

