कुशीनगर, 14 जनवरी (आरएनएस)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया की कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजना के अंतर्गत संचालित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम की प्राप्त कार्ययोजना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में 4 दिवसीय विराट किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। विराट किसान मेला का आयोजन आगामी 19 से 22 जनवरी तक ब्लॉक संसाधन केंद्र पडरौना में किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, विभागों को निर्देशित किया है कि उक्त विराट किसान मेला में स्वयं प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विभाग का स्टॉल स्थापित करें तथा विभागीय योजनाओं एवं नवीनतम तकनीकी जानकारियों से कृषकों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

