कुशीनगर, 14 जनवरी (आरएनएस)। जनपद मुख्यालय स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पर बुधवार को आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे का आयोजन अ0 प्रा0 /जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना तथा अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों एवं पदक विजेताओं को अंगवस्त्र, उपहार, प्रमाण पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सीमा मिश्रा, पत्नी शहीद श्रीधर मिश्रा, श्रीमती प्रभावती देवी माता स्व० अतुल कुमार शाही, श्रीमती देवा देवी पत्नी शहीद श्याम शरण पाण्डेय, श्रीमती धर्मशिला देवी पत्नी सिपाही संतोष यादव, पदक विजेता शम्भू नाथ यादव लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार के पिता सत्य प्रकाश जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन एल०बी० त्रिपाठी, कैप्टन नागेन्द्र पाण्डेय, कैप्टन डी०एस० पाण्डेय, कैप्टन शमशुद्दीन, सूबेदार हरेंद्र राय, हवलदार अनिल सिंह, हवलदार एस०पी० गुप्ता अन्य पूर्व सैनिक सहित कार्यालय के कर्मचारी प्रभाकर नाथ तिवारी कनिष्ठ सहायक, राजेश कुमार गुप्ता एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

