लखनऊ 14 जनवरी (आरएनएस ): मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। दिनांक 13 जनवरी 2026 को रात करीब 10:30 बजे ॥क्क पेट्रोल पंप, गौरा के पास कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कार संख्या क्क65 क्चक्त 1896 क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर खड़ी मिली, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो चुका था।हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान निलेश मिश्रा पुत्र धरेश मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी अंतू जनपद प्रतापगढ़, नीरज चौबे पुत्र महेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी बदलापुर जनपद जौनपुर और अमन सोनी पुत्र मनोज सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तीनों घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।मोहनलालगंज पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

