वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से लगी रोक
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। बुधवार को एकादशी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद स्नान का योग होने के कारण बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी डुबकी लगाई। मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। माघ मेले तक आने वाले सभी मार्गों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एंट्री प्वॉइंट पर ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। मेले के बाहर बनाए गए पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। मेले में पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ गई है।
एटीएस के साथ पैरामिलिट्री के लोग संगम समेत सभी घाटों पर निगरानी कर रहे हैं। संगम वॉच टॉवर से पूरे मेला क्षेत्र और स्नान घाटों की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का क्रम जारी है। बुधवार को दोपहर बाद से ही सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। फिल्म अभनेता राजपाल यादव ने भी संगम में डुबकी लगाई।
बाक्स
जल पुलिस और एनडीआरएफ सक्रिय
माघ मेले में एकादशी और मकर संक्रांति पर उमड़ी भीड़ के मद्देनजर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। घाटों की लगातार निगरानी की जा रही है। घाटों पर गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर संकेतक लगाए गए हैं। घाटों को तैयार करने का कार्य बुधवार को दिन भर चलता रहा।
बाक्स
एंट्री प्वॉइंट पर रोके गए वाहन
प्रयागराज। बुधवार को मकर संक्रांति की भीड़ बढऩे के बाद वाहनों का प्रवेश मेले में पूरी तरह से रोक दिया गया। सभी मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, अयोध्या, मध्य प्रदेश, कानपुर मार्ग पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गए हैं। मेले में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

