मंगलवार शाम से थे लापता, आज सुबह मिले शव
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। पुरामुफ्ती थाना इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार शाम को चारों तालाब के पास खेल रहे थे। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह चारों के कपड़े और चप्पल तालाब के किनारे मिले। इस पर जब तालाब में जाल डलवाया गया तब शव बरामद हुए। इसके बाद परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों में 3 नाबालिग और एक 19 साल का लड़का है। मृतक युवक गांव का ही निवासी था, और उसके साथ दो सगे भाइयों समेत तीन अन्य बच्चे भी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिन बच्चों डूबने से मौत हुई है उनमें प्रतीक सोनकर (12) और प्रिंस सोनकर (10) पुत्रगण प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर हैं।
प्रतीक के चाचा रंजीत सोनकर ने बताया कि मेरे चार भतीजे हैं। मंगलवार शाम को करीब साढ़े 3 बजे से गायब थे। उन्हें रात में 2 बजे तक खोजते रहे। गांव में भी खोजा। मेले में भी जाकर पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब कुछ पता नहीं चला तो घर आ गए। बुधवार सुबह फिर से उन्हें खोजने निकले। करीब 2 किलोमीटर दूर सुबह 9 से साढ़े 9 के बीच गांव के तालाब के पास कुछ कपड़े मिले और चप्पल मिले तो हम लोगों को शक हुआ।
रंजीत सोनकर ने बताया कि जब कपड़े मिले तो हम लोगों ने गांव से जाल मंगवाया। जब गांव वालों ने जाल लगाया तो बच्चों की लाश मिली। इसमें करन सोनकर, प्रतीक, प्रिंस और प्रियांशु सोनकर का शव मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। वहीं, मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है, जिसके बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

