अदाणी एग्री फ्रेश का सेब बागवानों के लिए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन
हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए 5 जनवरी से 22 जनवरी तक रोहड़ू, सेंज और रामपुर में चरणबद्ध तरीके से कैंपेन
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान पिछले कुछ वर्षों से लगातार बदलते मौसम, कम चिलिंग आवर्स, अनियमित बारिश और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इन हालातों का सीधा असर न सिर्फ पैदावार पर पड़ा है, बल्कि सेब की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। ऐसे समय में मिट्टी की सेहत किसानों के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकती है। इसी विचार के साथ अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड द्वारा प्रदेश में सॉइल टेस्टिंग कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसमें किसानों को यह समझाया जा रहा है कि खाद और उर्वरक डालने से पहले मिट्टी की जाँच क्यों जरूरी है और इससे फसल की गुणवत्ता कैसे बेहतर हो सकती है, क्योंकि जब मिट्टी स्वस्थ होगी, तभी फसल भी बेहतर होगी।
कैंपेन की शुरुआत 5 जनवरी से सेंज से हुई, जो कि 12 जनवरी तक चलेगा, इसके बाद रोहड़ू में 13 से 18 जनवरी और रामपुर में 18 से 22 जनवरी तक यह कैंप लगाया जाना तय है। इस पूरे कैंपेन में 3 से 4 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।
इस अभियान के दौरान सॉइल टेस्टिंग से जुड़े विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन, नौनी यूनिवर्सिटी से जुड़े वैज्ञानिक और प्लांट पैथोलॉजी एक्सपट्र्स किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं। किसानों को यह जानकारी दी जा रही है कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है, किस तरह की खाद की जरूरत है, सही प्रूनिंग कैसे करें और मिट्टी की सेहत कैसे बनाए रखें, ताकि सेब की पैदावार और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

