प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर में नवनिर्मित उत्थापक (लिफ्ट) का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती यतींद्र शर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र एवं क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर के द्वारा संपन्न हुआ।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड के साथ प्रारंभ हुआ तत्पश्चात वेद मन्त्रों एवं पूजन के साथ उत्थापक (लिफ्ट) का उद्घाटन संपन्न हुआ। तत्पश्चात समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्रियांशी श्रीवास्तव ने सुमधुर गायन एवं विप्रा केसरवानी ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से हवन कार्यक्रम के साथ हुआ।
उपस्थित प्रमुख लोगों में महानगर के विभाग प्रचारक सुबंधु, प्रांतीय निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, दिनेश सिंह, अव्यक्त राम मिश्र, उषा मिश्रा, आत्मानंद सिंह, दयाराम पाल मिल्कियत सिंह बाजवा, श्याम नारायण राय, विजय उपाध्याय, राकेश सेठ, के.एन.कुमार, डॉ0 पी0के0 सिन्हा सहित महानगर के शिशु एवं विद्या मंदिरों के समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या पूर्व छात्रों एवं अध्यनरत भैया बहन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

