प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के भाव के साथ कार्यक्रम आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव ने फाफामऊ में जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच वस्त्र वितरण कर मानवीय संवेदना और समाजवादी विचारधारा का परिचय दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पूर्व प्रमुख संदीप यादव ने कहा कि डिम्पल यादव का सार्वजनिक जीवन सादगी, करुणा और सामाजिक न्याय के मूल्यों से प्रेरित है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना समाजवादी पार्टी की परंपरा रही है, जिसमें उत्सव के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों की मदद को प्राथमिकता दी जाती है।
वस्त्र वितरण के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक कपड़े प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि समाजवाद का अर्थ केवल राजनीति नहीं, बल्कि गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनना है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि डिम्पल यादव के विचारों से प्रेरणा लेते हुए वे आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य लगातार करते रहेंगे और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख संदीप यादव, राजू कोयला, मानिक चंद्र, सुरेश यादव, अखिलेश पटेल, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

