-डिफेंडर के बाद आई पोर्शे कार
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। माघ मेला में कई संत और महात्मा भी आए हुए हैं। इनमें से कुछ सांसारिक मोह माया से दूर हैं तो कुछ ऐसे भी है जिनके ठाठ-बाठ किसी रईसों से कम नहीं है। इस बीच संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा काफी चर्चा में हैं।
बताया जाता है? कि सतुआ बाबा के पास लग्जरी गाडिय़ों का काफिला है। उनके पास लैंड रोवर की डिफेंडर समेत कई अन्य करोड़ों की गाडिय़ां हैं। इस बीच उनके इस लग्जरी काफिले में पोर्शे कार भी शामिल हो गई है। जिसकी कीमत 3 करोड़ से अधिक है। सतुआ बाबा ने माघ मेला शिविर में इस कार का विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान उनके साथ अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे। वहीं, कुछ लोग उन्हें माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया। माघ मेले में उनकी कार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, कार के पूजन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

