प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस) रेडियो अड्डा एक डिजिटल रेडियो और रेडियो जॉकी, वॉइस ओवर पॉडकास्ट और डबिंग प्रशिक्षण संस्थान है। जो विगत 5 वर्षों से मुंबई, दिल्ली, पटना, रांची में नई प्रतिभाओं को ट्रेंड कर रहा है और उन्हें एक मंच देने में सफल रहा है। आवाज की दुनिया में आने वाली प्रतिभाओं को देश और विदेश में उनके प्रतिभा के अनुकूल काम दिखाने में मदद कर रहा है।
रेडियो अड्डा से अब तक 3000 प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें कई प्रतिभाएं अपनी पहचान बना चुकी हैं। आजकल पॉडकास्ट के जरिए अपनी कहानी साझा करना हर कोई चाहता है। हर इंसान अपनी आवाज को एक बेहतर मंच तक पहुंचाना चाहता है। इसी क्रम में रेडियो अड्डा अब प्रयागराज में भी अपने कदम जमाने जा रहा है, जिसे नीलकंठ एंटरप्राइज के सहयोग से एक नई पारी की शुरुआत सिविल लाइंस प्रयागराज में की जाएगी।
रेडियो अड्डा का उद्घाटन समारोह 15 जनवरी को पूर्व विधायक उदय भान करवरिया के हाथों किया जाएगा। रेडियो अड्डा के संस्थापक जाने माने रेडियो जॉकी आरजे दिलीप सिंह और नीलकंठ एंटरप्राइज के संस्थापक सिद्धांत केसरवानी और पार्टनर यश प्रताप सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा, वायस्प्रेड मीडिया के संस्थापक परिक्षित मिश्रा, सरस्वती हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ प्रवीण सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ प्रदीप सिंह, समाजसेवी श्री संदीप सिंह, राज सचिन सिंह साकेत राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

