जौनपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक सतीश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना व आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने 130 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। सतीश सिंह ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संस्थान मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का मूल मंत्र दीन-दुखियों, असहाय, गरीबों एवं पीडि़तों की निस्वार्थ सेवा है। उन्होंने सर्वेश्वरी समूह के परोपकार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के दबे-कुचले और शोषित-वंचित समाज के उत्थान के लिए संस्थान उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कहा कि समस्त भेदभाव से ऊपर उठकर यह संस्था मानव मात्र की सेवा कर रहा है। कहा कि उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के द्वारा हर मानव को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

