अपराध निरोधक समिति के सैकड़ों स्वयंसेवक रहे तैनात
प्रयागराज 15 जनवरी (आरएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित विश्वविख्यात एवं ऐतिहासिक माघ मेला के अंतर्गत आज मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा, सहयोग एवं सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर सेवा अभियान संचालित किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में तथा पुलिस कमिश्नर प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक माघ मेला के मार्गदर्शन में समिति के पदाधिकारी, तहसील सचिव, थाना कमेटी प्रभारी, वार्ड अधिकारी, यूथ टीम, महिला टीम एवं अधीनस्थ स्वयंसेवक आज प्रात: तीन बजे से ही मेला क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे। स्वयंसेवकों को मेला प्रशासन द्वारा निर्धारित समस्त स्नान घाटों, प्रमुख चौराहों, संगम क्षेत्र, वीआईपी घाट, प्रशासनिक मार्गों, प्रवेश एवं निकास प्वाइंट्स पर तैनात किया गया, जहाँ वे समिति के निर्धारित ड्रेस कोड एवं अधिकृत परिचय पत्र के साथ पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों में प्रमुख रूप से तहसील सचिव दिग्विजय सिंह (कोरांव), थाना कमेटी प्रभारी खीरी डॉ. सुभाष चंद्र, थाना कमेटी प्रभारी मेजा मोहम्मद आफताब, नोडल प्रभारी गंगापार अंकित सिंह, वार्ड अधिकारी नैनी रामबाबू सिंह, यूथ टीम प्रभारी यमुनानगर मनीष विश्वकर्मा, समस्त थाना कमेटी प्रभारी आदि अपने-अपने अधीनस्थ टीमों के साथ सेवा कार्य में पूर्ण सक्रियता के साथ लगे रहे।
सेवा कार्यों से संतुष्ट होकर पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पांडेय (आईपीएस), अपर सहायक मेला अधिकारी (पुलिस) विजय आनंद, क्षेत्राधिकारी परेड जगदीश कालीरमन एवं नैनी-अरैल क्षेत्राधिकारी द्वारा समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया तथा आगामी प्रमुख स्नान पर्वों में इसी प्रकार अनुशासित एवं संगठित सेवा देने हेतु प्रोत्साहित किया। अंत में समिति के सचिव संतोष कुमार ने मकर संक्रांति पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त पदाधिकारियों, अधीनस्थ टीमों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर और अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बाक्स
निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
प्रयागराज। मकर संक्रांति पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को समिति एवं जर्मन रेमेडीज जय मां होमियो फार्मेसी प्रयागराज के सौजन्य से हजारों मरीजों को डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ अनिल सिंह, डॉ दीपा यादव, डॉ सुनील पटेल, प्रिंस नितेश ने फ्री चेकअप करके निशुल्क दवा प्रदान किया। साथ ही समिति के द्वारा खिचड़ी का भी वितरण कराया गया जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण करके समिति और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

