राज्य विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
प्रयागराज 15 जनवरी (आरएनएस)। 17वीं बटालियन एनसीसी प्रयागराज से प्राप्त पत्र पत्र के अनुपालन में आज प्रो.राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज, परिसर के एकेडमिक भवन ए में भारतीय सैन्य दिवस (इंडियन आर्मी डे) भव्य और वृहद स्वरूप में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में सेवारत भूतपूर्व सैनिक तथा बाहर से भी भूतपूर्व लगभग 60 सैनिक आमंत्रित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन करके किया गया। तदुपरांत सभी सैनिकों से उनका परिचय प्राप्त कर पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.उत्कर्ष उपाध्याय ने सभा को मंच परिचय भी कराया.मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजकुमार गुप्त ने पूर्व सैनिकों में भूतपूर्व सैनिकों क्रमश: विजय सिंह एवं अशोक पाल को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम तथा उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रो. गुप्त ने अपने वक्तव्य में सैनिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सैनिकों की देश सेवा के प्रति निष्ठा को सराहा।
सम्मानित वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिक विजय सिंह तथा अशोक पाल ने सेवा काल के अपने अनुभव को साझा किया तथा अपने देश सेवा भाव से परिचित कराया।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में भूतपूर्व सैनिक कैप्टन आर पी पांडे ने अपने सेवाकाल के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को तथा चुनौतियों को साझा किया। श्री पांडे ने उपस्थित पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी के कैडेट्स को अनुशासन की शिक्षा भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति द्वारा किया गया. कुलपति ने राष्ट्र निर्माण में सैनिकों की योगदान को स्मरण किया तथा अपने संदेश में सैनिक दिवस की सबको शुभकामनाएं भी प्रेषित किया। कुल सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव जी ने प्रेषित अपने संदेश में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने की इस परंपरा की प्रशंसा की। वक्तव्य की श्रृंखला में पूर्व सैनिक श्री रमेश सिंह के साथ एनसीसी की कुछ ने कैडेट्स भी अपने- अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सैनिकों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एनसीसी के कैडेट्स , शिक्षक गण, विद्यार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या द्विवेदी द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय द्वारा किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

