गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 15 जनवरी (आरएनएस)। यश हॉस्पिटल क्लब ने गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में मजीदिया इस्लामिया क्लब बी को 16 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में अदाम्या सिंह की सटीक गेंदबाजी ( 6 – 0 – 34 – 4 ) कर अपनी टीम को जीत हासिल किए हैं।
गुरुवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यश हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 188 रन ( ईशान यादव 37, रेहान वजहत 28, अल बशर अली 26, नरहरी दीक्षित 23, अनुभव कुमार 12 रन, मो. रायन 3/52, आदित्य कुमार 2/17, अब्दुल रेहमान 2/30, हमजा अली 1/31 ) पर बनाए। जवाब में मजीदिया इस्लामिया क्रिकेट क्लब बी की टीम ने 30 ओवर में 172 रन ( हमजा इक़बाल 33, अब्दुर रेहमान 31, मो. अर्श 19, मो. रायन 15 रन, अदाम्या सिंह 4/34, उमर इक़बाल खान 1/23, तल्हा 1/24 ) ही बना सकी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

