19वाँ दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान, पुनर्वास एवं सामूहिक विवाह समारोह की तिथि हुई सुनिश्चित
प्रयागराज 15 जनवरी (आरएनएस)। राजर्षि टंडन सेवा केंद्र, बैंक रोड स्थित परिसर में आज मकर संक्रांति पर्व पर अनाम स्नेह परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक बरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुभाष राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19वाँ दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान, पुनर्वास एवं सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
अनाम स्नेह के संयोजक श्री नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक समारोह 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में अनाम स्नेह परिवार का एक निरंतर प्रयास है।
लोकसेवक मंडल के सचिव ब्रह्माप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष सामूहिक विवाह हेतु 11 जोड़े फाइनल किए गए हैं, जिनमें एक मुस्लिम जोड़ा भी सम्मिलित है। जो सामाजिक समरसता और भाईचारे का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
उपरोक्त जानकारी कर्मचारी नेता /मिडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने यह भी बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 7 महानुभावों को दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में अनाम स्नेह परिवार के मीडिया प्रभारी एवं कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, बरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम मास्टर, सुश्री अनुराधा, श्रीमती मधु, ममता यादव, निशा गुप्ता, रघुवीर, सीमा, सुलोचना, प्रिया, पदमा, सृजन, शोभा, द्रौपदी, गंगा देवी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

