रज्जू भैय्या नगर की कौटिल्य शाखा में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव
प्रयागराज 15 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रज्जू भैय्या नगर की ओर से गुरुवार को मकर संक्रांति उत्सव और सहभोज कार्यक्रम कौटिल्य शाखा स्थित संघ स्थान श्याम लाल इंटर कॉलेज कसारी मसारी चकिया में धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रयाग दक्षिण भाग के बौद्धिक प्रमुख सतीश ने मकर संक्रांति के बारे में विस्तार से विषय रखा।
उन्होंने उपस्थित युवा वर्ग को बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सव में से एक मकर संक्रांति का पावन पर्व सामाजिक समरसता का उत्सव है। कहा कि संघ जाति, धन और सामाजिक अन्याय के कारण समाज में आई कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। संघ के छह उत्सवों में से एक मकर संक्रांति ऐसा उत्सव है, जो समाज में सद्भाव और आत्म सम्मान को बढ़ावा देने के लिए छुआछूत और पुरानी गलत परंपराओं को समाप्त करने का प्रयास भी कर रहा है। इस उत्सव का लक्ष्य आंतरिक जागरूकता जगाना है।
उन्होंने कहा कि हर उत्सव किसी न किसी गुण का सम्मान करता है। मकर संक्रांति स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन का भी प्रतीक है। सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्धता और काम के बाद, हिंदू एकता के फायदे अब साफ दिख रहे हैं। इस अवसर पर गणगीत, एकल गीत, अमृत वचन और प्रार्थना भी की गई। इसके पश्चात सहभोज आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में नगर संघचालक रवि प्रकाश, नगर कार्यवाह भूपेंद्र, सह नगर कार्यवाह रविनाथ, मनीष, अमित, रवि, अनिल, विजय, रामानुज, अनुराग, चंद्रभूषण, घनश्याम, नीरज, आलोक, नक्षत्र, कौशिक, हिमांशु, अभिनव आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

