प्रयागराज 15 जनवरी (आरएनएस)। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज द्वारा वेदांता समूह के चेयरमैन भामाशाह अनिल अग्रवाल के सुपुत्र अग्निवेश अग्रवाल (आयु 49 वर्ष) के 7 जनवरी को हुए आकस्मिक निधन पर आज सायं एक आपात शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट के मौन रखा गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य सदस्य, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अग्निवेश अग्रवाल जी के असमय निधन को समाज एवं उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
सभा को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि अग्निवेश अग्रवाल का जीवन सादगी, विनम्रता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था तथा उनका असमय जाना पूरे अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत दु:खद है।
इस अवसर पर महामंत्री अभिषेक मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भानु प्रकाश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग और डॉ. बी. बी. अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। शोक सभा में समाज के वरिष्ठ सदस्य हरिश्चंद्र अग्रवाल (बिल्लू भैया), प्रमय मित्तल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अग्रवाल युवा मंडल से अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष गोयल, साथ ही अंशु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल भी शोक सभा में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर विशाल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, आशीष गोयल, कृषाणु बंसल, अनुप अग्रवाल, विनिता अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, डॉ. बी. बी. अग्रवाल, तुषार गुप्ता, आदेश गोयल, दीप्ति गुप्ता, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

