देहरादून,15 जनवरी (आरएनएस)। भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मकर संक्रांति और उत्तरायण के पावन अवसर पर कॉलेज रोड स्थित नॉर्थ पैलेस में खिचड़ी वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढऩे का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री हेमेंद्र सिंह और व्यवसायी इंदर मोहन विज ने विशेष सेवा सहयोग प्रदान किया। खिचड़ी वितरण में अशोक कोहली, रमेश, कुलदीप, राकेश और रामा ने भी सक्रिय योगदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

