भोपाल 15 Jan, । ड्रग तस्कर अबान शकील लग्जरी लाइफ स्टाइल जीता था। कोठी की पोर्च में करोड़ों रुपपये की बाइक-कार मिली है। बताया जा रहा है कि वह भोपाल सेंट माइकल स्कूल और सेंड माइकल क्रिकेट अकादमी भी चलाता है।
दरअसल, राजधानी भोपाल से ड्रग तस्कर अबान शकील को गिरफ्तार किया गया था। इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा था। अबान ने जिमिंग के दौरान एमडी ड्रग्स सेवन करना शुरू किया था। नशे में वर्क आऊट करने के दौरान वेट लिफ्टिंग करने पर वजन का एहसास नहीं होता था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है।
बताया गया कि वह थार गाड़ी से ड्रग्स की डिलीवरी देने के इंतजार में था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 5.5 डिग्री MP ड्रग्स जब्त की गई थी।

