-गांधी प्रतिमा पर गाधी पार्क में 17 को एकल धरना देंगे सूर्यकांत पाण्डेय
अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कान्त पाण्डेय ने कहा कि जनता की व्यापक परेशानी के वाबजूद प्रशासन ने साप्ताहिक बाजार के दिन रीडगंज देवकाली मार्ग पर वैरीकेटिग करके उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। पुलिस ने सड़क के दोनो किनारे दुकाने भी लगवाई। इससे जनभावनाऐ आहत हुई है। श्री पाण्डेय ने बताया कि वह अपनी घोषणा के अनुसार 16 जनवरी को प्रशासन को सूचित करके शनिवार 17 जनवरी को गांधी प्रतिमा पर गाधी पार्क मै एकल धरना देंगे। यह प्रतीकात्मक आन्दोलन प्रात 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करेगे। उन्होने बताया कि यह एक बड़ आन्दोलन की चेतावनी होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

