उदयपुर 16 Jan, (Rns) | राजस्थान के उदयपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक 20 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी की घिनौनी मानसिकता और मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देखने की लत का खुलासा हुआ है। चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया आरोपी गोगुंदा थाना पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब आरोपी बच्ची को चॉकलेट और बिस्किट दिलाने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया। पीड़िता का पिता और आरोपी दोनों एक ही निर्माण स्थल (साइट) पर मजदूरी करते थे, जिस कारण बच्ची आरोपी को जानती थी और उस पर भरोसा कर उसके साथ चली गई। सूनसान जगह ले जाकर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घर पहुंचते ही खुला राजमासूम जब रोती-बिलखती घर पहुँची, तो उसकी हालत देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
पश्चिम बंगाल का है आरोपी, पोर्न वीडियो की थी लत
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कालू (20) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी मोबाइल पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो (Child Pornography) देखने का आदी था। उसके फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

