चंडीगढ़/हिसार 16 jan, (Rns) | हरियाणा के अधिकांश जिलों में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कोहरे और शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। ठंड के इसी प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां 2 दिन और बढ़ा दी हैं। अब राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार (19 जनवरी) को खुलेंगे। हिसार में जमा देने वाली ठंड हिसार में ठंड ने पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहाँ न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। पिछले 15 वर्षों में यह पांचवीं बार है जब पारा इस स्तर तक नीचे गिरा है। अन्य शहरों की स्थिति भी चिंताजनक है:
नारनौल: 1.5 डिग्री सेल्सियस
जींद (पांडु पिंडारा): 2.6 डिग्री सेल्सियस
सिरसा: 2.9 डिग्री सेल्सियस
करनाल/अंबाला/रोहतक: 4 से 5 डिग्री सेल्सियस
कोहरा और विजिबिलिटी
कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में ‘कोल्ड-डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है। सोनीपत, पानीपत और फतेहाबाद सहित कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य (Zero Visibility) दर्ज की गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का पूर्वानुमान
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं:
16 जनवरी: आज से मौसम में बदलाव शुरू होगा।
17-18 जनवरी: प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है।
19 जनवरी के बाद: राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और बदलाव आ सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

