रुड़की,16 जनवरी (आरएनएस)। एक व्यक्ति ने एक महिला सहित चार लोगों पर हमले का आरोप लगाकर शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा निवासी प्रियंक कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मुख्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। आठ जनवरी को वह अपनी सब्जी की दुकान बंद कर अपने घर पैदल जा रहा था। मोहल्ला लुहारान में बसवा खेड़ी निवासी मीनू देवी, नितिन कुमार और दो अन्य लोगों ने पीछे से आकर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में रॉड लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

