रुड़की,16 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि लिब्बरहेड़ी क्षेत्र में एक आरोपी हंगामा कर रहा है। इससे आसपास की शांति व्यवस्था भंग हो रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेन्द्र उर्फ छोटा बताया है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

