रुड़की,16 जनवरी (आरएनएस)। शुक्रवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी भरी साबित हुई। ऊर्जा निगम की ओर से डाली गई एबीसी लाइन में सुबह करीब पांच बजे अचानक फॉल्ट आ जाने से इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा और करीब 15 हजार की आबादी को सुबह-सुबह भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह रामनगर से गुजर रही एबीसी लाइन में अचानक फॉल्ट आने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

