हरिद्वार,16 जनवरी (आरएनएस)। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कनखल स्थित प्राचीन दक्ष मंदिर परिसर में शुक्रवार को मेयर किरन जैसल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। मेयर किरन जैसल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम द्वारा लगातार ऐसे मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। मौके पर भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल,रवि जैसल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

