देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गुंडा एक्ट के आरोपी दिव्यकांत लखेड़ा को ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी करते हुए जिला बदर कर दिया है। डीएम सविन बंसल के आदेश पर आरोपी को छह महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया है। पुलिस टीम दिव्यकांत को लेकर आशारोड़ी बॉर्डर पहुंची और उसे सहारनपुर (यूपी) सीमा में छोड़ दिया। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी है कि अगर वह अगले छह महीने तक देहरादून की सीमा में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ऋषि विहार, माजरी माफी का रहने वाला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

