कोलकाता,17 जनवरी (आरएनएस)। 166 वर्ष प्राचीन प्रकाशन देव साहित्य कुटिर ने 37 पुस्तकों का प्रकाशन किया जिसमें तृणमूल के अन्यतम चेहरों में एक पूर्व आईजी प्रसून बनर्जी की दूसरी पुस्तक पेडांग रहस्य का विमोचन हुआ। उक्त अवसर पर पूर्व आईपीएस व माल्दा उत्तर संसदीय सीट से टीएमएसी के उम्मीदवार रह चुके प्रसून बनर्जी ने उम्मीद जताई की पाठकों को उनकी यह रहस्य से ओतप्रोत पुस्तक पसंद आएगी। बंगाल में उक्त पूर्व आईपीएस ने विभिन्न पदों पर काम किया और एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के तौर जाने जाते रहे हैं। सियासत के जानकारों का मानना है कि खाकी के बाद खादी पहनने वाले प्रसून बनर्जी फिलहाल राजनीति के मैदान में एक पहंचाना चेहरा बन गए हैं और सक्रिय तौर पर सियासत के मैदान में अपनी पारी खेल रहें है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

