जबलपुर ,18 जनवरी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में से एक जबलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शहर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एक साथ 13 मजदूरों को रौंद दिया। इस भीषण घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
इस भयावह हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान चैनवती (35), लच्छो बाई (38) निवासी बम्होरी गांव, जिला मंडला है। वहीं घायलों में शामिल गोमती बाई (40), राजकुमारी (37), वर्षा बाई (39), कृष्णा बाई (41), अकलवती (36), प्रभावती (40), मीरा बाई (38), जमना बाई (35), ज्ञानवती (41), भगवती (37), लक्ष्मी बाई (39) और छोटीबाई (36) का अस्पताल न इलाज जारी है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

