रायपुर, 19 जनवरी (आरएनएस)। वेयर हाऊस देवेन्द्र नगर के पास ऑटो चालक ने रोड किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेन्द्र कुदीप 30 वर्ष फोकटपारा देवेन्द्र नगर का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह वेयर हाऊस के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी ऑटो क्रमांक सीजी 04 एनके 5615 के चालक आरोपी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े मृतक जितेन्द्र कुदीप को ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में देवेन्द्र नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००


















