की गई मदद के लिए हो रही सर्वत्र प्रशंसा
सिरसा 1 जुलाई (आरएनएस)। जिले के गांव मट्टदादू के सरपंच सिंह मट्टदादू ने बुधवार को गांव के ही राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा की होनहार छात्रा सुरभि को स्कूल आने-जाने के लिए नई साइकिल भेंट की है। उल्लेखनीय है कि यह होनहार छात्रा सुरभि समीपवर्ती गांव झूठीखेड़ा की रहने वाली है और मट्टदादू के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। सुरभि के पिता ने बताया कि उनके गांव झूठीखेड़ा से करीब 15 से 20 बच्चे मट्टदादू गांव के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। पहले सभी बच्चे पैदल ही सफर तय करते थे, लेकिन समय के साथ सुरभि को छोडकऱ बाकी सभी बच्चे ई-स्कूटी या साइकिल का इंतजाम कर स्कूल जाने लगे। करीब 2 किलोमीटर की दूरी होने के कारण इस भीषण गर्मी में सुरभि को पैदल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सिलसिले में ज्यों ही सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू के संज्ञान में लाई गई, उन्होंने तुरंत इस छात्रा के लिए एक नई साइकिल की व्यवस्था करवाई और उसे उपहार स्वरूप भेंट की। फिलहाल इस होनहार छात्रा की मदद के लिए सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू द्वारा बढ़ाए गए हाथों की समूूचे ग्राम ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। वहीं मट्टदादू ने कहा कि बच्चों की राह में आने वाली हर सामाजिक और आर्थिक बाधा को दूर करने के लिए वे हर संभव प्रयास करते रहने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

